बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाने में रखी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की बाइक गायब हो गई। हेड कांस्टेबल ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। खाजूवाला के चक बीजीएम गुल्लूवाली निवासी अनिल यादव दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल में हेड कांस्टेबल हैं जो अपने गांव आता-जाता रहता है। करीब दो-ढाई माह पूर्व वह दिल्ली से बुलेट बाइक लेकर बीकानेर आया था।

अपने गांव से वापस दिल्ली लौटते समय उसने सुरक्षा की दृष्टि से खाजूवाला पुलिस थाने में बाइक खड़ी कर दी और अपने परिचित एएसआई को इसकी जानकारी दी। पिछले दिनों वह बीकानेर आया और खाजूवाला थाने बाइक लेने पहुंचा तो वह गायब थी। उसने थाने में पूछताछ की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। अनिल ने खाजूवाला पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। थाने से बाइक चोरी का यह मामला पुलिस अधिकारियों की जानकारी में है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने एकसाथ फांसी का फंदा लगाकर अपनी…

    राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, करीब 200 नेताओं की हो सकती है ‘विदाई’

    जयपुर: राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व मौजूदा कार्यकारिणी का आकार घटाकर उसे अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की तैयारी में…

    You Missed

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, करीब 200 नेताओं की हो सकती है ‘विदाई’

    राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, करीब 200 नेताओं की हो सकती है ‘विदाई’

    सड़क हादसा: मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में बस और पिकअप की भिड़ंत, एक घायल

    बीकानेर: वीडियो पोस्ट किया और कुछ ही समय में व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत

    बीकानेर में इस जगह हाईवे किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, तीन दिन में मिला दूसरा शव