बीकानेर: ऑटो में सस्ते किराए का झांसा देकर लूटने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

बीकानेर: ऑटो में सस्ते किराए का झांसा देकर लूटने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने लूट के एक मामले का महज 6 घंटे में खुलासा कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम किराए का झांसा देकर ऑटो में बैठाता था और सुनसान जगह ले जाकर मारपीट कर नकदी, जेवरात व अन्य सामान लूट लेता था। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस के थानाधिकारी परिवादी मेवराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वह ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने रामपुरा छोड़ने की बात कहकर उसे बैठा लिया। रास्ते में गलियों से घुमाते हुए मेडिकल कॉलेज ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने सोने की मुकरिया (कान की बाली), हाथ का चांदी का कड़ा, अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत सदर) अनुना कोलिया के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अनिल उर्फ लावा पुत्र लालचंद नायक निवासी गली नंबर-5, अंबेडकर कॉलोनी, थाना जेएनवीसी, बीकानेर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहर के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की