बीकानेर: वीडियो कॉल पर महिला ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो
बीकानेर। बीकानेर में एक युवक संग सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक युवती ने उसे फेसबुक ऐप पर वीडियो कॉल किया। उसके बाद युवती न्यूड हो गई। अपनी बातों में उलझाकर युवक को भी न्यूड कराकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उससे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगी। इसके बाद युवती की तरफ से युवक को एक अंजान कॉल आई। उसने खुद को पुलिसवाला थानाधिकारी बताया और FIR होने धमकी देकर डरा दिया। फिर युवक से 68 हजार वसूले लिए।सेरूणा थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके के गोपालसर गांव के एक युवक के साथ ये घटना हुई है । 22 जून को फेसबुक पर एक युवती ने युवक को वीडियो कॉल किया।लड़की न्यूड़ थी तो युवक ने कॉल काट दिया।इसके बाद 27 जून को फिर से लड़की का फेसबुक पर कॉल आया। फिर युवक का न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगी। इसके पश्चात पुलिस वाला बनकर युवक को वीडियो कॉल किया। फोन करने वाले ने पुलिस थानाधिकारी वाला बताया। अश्लील वीडियो वायरल होने और केस दर्ज होने की धमकी दी और घर पर पुलिस भेजकर उसे उठा ले जाने और उस बर्बाद करने की धमकी दी।इस धमकी के बाद युवक डर गया तो उसने वीडियो डिलीट करने के लिए एक यूट्यूबर का नंबर दिया।
यूट्यूबर ने इसके लिए 68,600 हजार रुपए कई भागों में वसूले। फिर फर्जी पुलिस वाले ने मामले को रफा दफा करने के लिए कोर्ट में फाइन भरने का कहकर 38150 हजार रुपए मंगवाये तब युवक ने रिश्तेदार से वार्ता की तब फ्रॉड का पता चला। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि लोग इस तरह के झांसे में न आए। लोग इसके झांसे में न आये और न ही किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल पर बात करें।साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस तरह के अकाउंट ब्लॉक कर रखें।”




