बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

बीकानेर। मंगलवार रात को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई वहीं अन्य घायल है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़-बीकानेर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाढ़िया फांटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोतीगढ़ से करीब पांच किलोमीटर आगे उस समय हुआ, जब बीकानेर की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चतुर्भुज सिंह परिहार पुत्र किशन सिंह परिहार को तत्काल छत्तरगढ़ राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल हनुमान राम निवासी आवा, हीरा राम प्रजापत, रफीक तेली निवासी आवा तथा असगर खां पुत्र मंजूर खां निवासी 9 की पुली, छत्तरगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाने से एएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

  • Related Posts

    बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत

    बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व उपसरपंच की जान…

    बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बीकानेर। गांव मोमासर की रोही में एक विवाहिता की खेत में लगी करंट वाली तार की चपेट में…

    You Missed

    बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत

    बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत

    बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: जमीन के लिए पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

    बीकानेर: जमीन के लिए पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

    आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

    आज राजस्थान के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 26 जुलाई तक आईएमडी की चेतावनी जारी

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

    बीकानेर में रात को इस जगह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया

    पत्नी की हत्या कर शव के हाथ बांधे,पैर तोड़ डाले, बक्से में छुपाया