बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व उपसरपंच की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीकानेर-छत्तरगढ़ मार्ग पर मोतीगढ़ से आगे बाड़िया फांटे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जो बीकानेर से छत्तरगढ़ की ओर लौट रहे थे। रास्ते में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और एसयूवी सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में छत्तरगढ़ निवासी एवं पूर्व उपसरपंच चतुर्भुज सिंह पड़िहार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें तत्काल छत्तरगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर