बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

बीकानेर नगर निगम चुनाव
वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान
दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

(राजस्थानी चिराग की खास खबर)
जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर नगर निगम में 80 वार्डो हेतु भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने के चयन को लेकर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बीकानेर प्रभारी तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल तथा अन्य चयन कमेटी के नेताओं की बैठक चल रही है, जानकार सूत्रों के अनुसार वार्ड वाइज नाम तो अर्जुन मेघवाल व चयन कमेटी के पदाधिकारी कर रहे हैं, कुछ विवादित वार्डो में मुख्यमंत्री दखल देकर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि 13-15 वार्डो को छोड़कर लगभग सभी वार्डो में आपसी सहमति हो गई है, जिन वार्डो का पेंच फंसा हुआ है, उन पर अंतिम में निर्णय किया जायेगा।
जानकार सूत्रों ने तो यह भी जानकारी दी है कि भाजपा की तरफ से महापौर के लिए चर्चित नामों में तो दो का तो पार्टी ने टिकट सूची से नाम हटाकर अन्य दावेदार का नाम फाइनल कर दिया है। तथा एक महापौर के प्रमुख दावेदार को टिकट देने का बीकानेर पूर्व व पश्चिम के दोनों विधायक विरोध कर रहे हैं, जिस पर बाद में मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष की सहमति से निर्णय किया जायेगा, जो लगता तो यही है कि प्रमुख दावेदार के पक्ष में ही होगा, क्योंकि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात की‌ जानकारी है कि भाजपा के दोनों विधायक विरोध मात्र व्यक्तिगत कारणों से कर रहे हैं, जिसके आधार पर किसी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता व जन आधार वाले नेता की उपेक्षा नहीं की जा सकती।
साथ में यह भी चर्चा है कि यह विरोध महापौर के एक प्रतिद्वंद्वी दावेदार के इशारे पर किया जा रहा , इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भी लग चुकी है।
चर्चा तो यह भी चल रही है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कहा बताते हैं कि व्यक्तिगत कारणों से किसी वरिष्ठ नेता को टिकट से वंचित रखना उचित नहीं होगा ।

Related Posts

बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा