पेपर लीक में टीचर-क्लर्क सहित 3 वांटेड गिरफ्तार, एक को बीकानेर में इस जगह से पकड़ा

पेपर लीक में टीचर-क्लर्क सहित 3 वांटेड गिरफ्तार, एक को बीकानेर में इस जगह से पकड़ा

बीकानेर। ईओ-आरओ, वरिष्ठ अध्यापक व REET पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। इनमें 1 युवती और 2 युवक​ शामिल हैं। इसमें से एक युवक टीचर की और दूसरा सरकारी क्लर्क की नौकरी कर रहा था। तीनों आरोपी अलग-अलग विभागों से संबंधित पेपर लीक मामले में वांटेड थे। एडीजी (एसओजी) वीके सिंह ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में सूरजाराम जाट (27) निवासी खाजूवाला, बीकानेर, विमला विश्नोई (24) निवासी सेडवा, बाड़मेर और विपलेश कुमार (26) निवासी लोहावट, फलोदी शामिल हैं। एसओजी ने कार्रवाई में ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मास्टरमाइंड तुलछाराम कालेर के सहयोगी खाजूवाला (बीकानेर) निवासी सुरजाराम को दबोचा है। उसने तुलछाराम की ओर से लीक किए गए पेपर को कैंडिडेट को पढ़ाने में विशेष सहयोग किया था। वर्तमान में वह बीकानेर सहायक जिला कलेक्टर ऑफिस में वरिष्ठ सहायक है।

डमी कैंडिडेट बैठाकर दी थी परीक्षा
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में बाड़मेर निवासी विमला विश्नोई को शुक्रवार रात को एसओजी ने अरेस्ट किया। भर्ती परीक्षा में विमला ने अपनी जगह दोनों परियों में अलग-अलग डमी अभ्यार्थियों को बैठाकर परीक्षा दी थी। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। आरोपी विमला के फरार चलने के दौरान 5 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। डमी कैंडिडेट बैठाकर रीट पास करने के मामले में विपलेश को अरेस्ट किया गया है। डमी कैंडिडेट बैठाकर वह रीट में चयनित हुआ था। वर्तमान में वह फलोदी के जम्भसागर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीचर है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल