राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बीकानेर। राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर से कई शहरों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 जिलों में सर्द हवा भी चलेगी। इस दौरान शेखावाटी के एरिया में रात का टेम्प्रेचर 3-4 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में तो कहीं-कहीं सुबह हल्का कोहरा भी छा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में कल से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 8-9 दिसंबर को उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी होगी। इस सिस्टम के जाने के बाद ये हवा चलनी शुरू होगी। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों में अब दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच रहा। कल सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में ही दर्ज हुआ। जोधपुर में कल अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, जालौर में 29.3, चित्तौड़गढ़ में 28.4 और जैसलमेर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से 10 दिसंबर को कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बीकानेर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर के अलावा जयपुर, नागौर के एरिया में भी सर्द हवा चलेगी। ​​​​​​वहीं 11 और 12 दिसंबर को राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर पूर्वी जिलों (बीकानेर और जयपुर संभाग) में कहीं-कहीं कोल्ड-वेव चलने की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल