सड़क हादसे में रोडवेज बस कंडक्टर की मौत, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे में रोडवेज बस कंडक्टर की मौत, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

चूरू। चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में रोडवेज के बस कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद निजी वाहन से बस कंडक्टर को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर मनीष सांगवान व परिचालक सुनील शर्मा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी में सामने आया है कि सरदारशहर डिपो की रोडवेज बस सरदारशहर-जयपुर एयरपोर्ट तक चलती है। जो शनिवार को चूरू पहुंची थी और आगे जयपुर के लिए रवाना हुई थी। अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास सीकर बाजोर निवासी बस कंडक्टर दयाल पूरी ट्रोले को साइड बता रहा था। इसी दौरान वह बस और ट्रोले के बीच आने से दब गया और गंभीर घायल हो गया।

निजी कार ड्राइवर ने उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मीणा अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। आज सुबह मृतक के परिजनों के आने व मामला दर्ज होने के बाद शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार