शहर में इस जगह संदिग्ध हालात में मिला ज्वैलरी कारीगर का शव, साथी कर्मचारी के कॉल करने पर नहीं उठाया

शहर में इस जगह संदिग्ध हालात में मिला ज्वैलरी कारीगर का शव, साथी कर्मचारी के कॉल करने पर नहीं उठाया

जोधपुर। भीतरी शहर के कबूतरों का चौक स्थित पैकों का बास क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस जाली तोड़कर घर में घुसी, जहां गेट के पास ही युवक का शव मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया। परिजन जोधपुर पहुंचे, बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि कबूतरों का चौक स्थित पैकों का बास में बिस्सा कॉलेज के सामने एक मकान में किराये पर रहने वाले युवक का संदिग्ध हलात में शव मिला। इसकी पहचान मेड़ता सिटी निवासी राकेश सोनी के रूप में हुई। वह घोड़ों का चौक में ज्वैलरी दुकान पर काम करता था, जो घर में गेट के पास नीचे गिरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन शाम को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

बीकानेर: इस कॉलोनी में घर की गैलरी में टंगे लेडीज अंडरगार्मेंट्स ले भागा बाइक सवार

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की