विद्युत विभाग की नई सुविधा, 1 जनवरी से लागू होगी यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था

विद्युत विभाग की नई सुविधा, 1 जनवरी से लागू होगी यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम 1 जनवरी से जिले में यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था लागू करेगा। यूबीएस फर्म के साथ मिलकर इसके तहत ऑन स्पॉट मीटर की रीडिंग एवं फोटो लेकर मशीन से हाथोंहाथ बिल बनाकर उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। नई व्यवस्था को लेकर सोमवार को निगम के वृत कार्यालय बांसवाड़ा के अधीन उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी एवं लेजर कीपर की बैठक हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता भगवानदास ने बताया कि इस व्यवस्था से जिले के करीब 3 लाख 35 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के साथ ही विद्युत बिल मिलेगा। अभी बिजली के बिल हर दो माह में आते हैं, इस व्यवस्था से अब मासिक बिलिंग होगी। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग, बिल सुधार आदि कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेेंगे।

साथ ही बिल समय पर नहीं मिलने की शिकायत भी नहीं रहेगी। व्यवस्था में उपभोक्ता चाहे तो कर्मचारी को तुरंत बिल जमा करा सकता है। इस अवसर पर बीसीआईटीएस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा साटवेयर के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधिशासी अभियंता पीएस नायक, लेखाधिकारी सुरेश मेनारिया, कल्पेश दवे, शैलेष मीणा एवं नोडल अधिकारी निखिल भावसार सहायक अभियंता (आईटी) उपस्थित रहे।

बीकानेर: इस कॉलोनी में घर की गैलरी में टंगे लेडीज अंडरगार्मेंट्स ले भागा बाइक सवार

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं