राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आईएमडी ने इन 13 जिलों में अलर्ट किया जारी

राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आईएमडी ने इन 13 जिलों में अलर्ट किया जारी

जयपुर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। शिमला में दशकों बार दिसंबर में बर्फबारी हुई है। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण अगले चार-पांच दिन मैदानी इलाकों में शीतलहर का नया दौड़ शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिन तक धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद इस सप्ताह कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजस्थान में 13 दिसंबर तक हल्की शीतलहर चलेगी। राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन में पहली बार प्रदेश में शीत लहर का दौर शुरू हुआ है। सोमवार को बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में इसका प्रभाव देखने को मिला। चार शहरों के अलावा शीतलहर का असर नहीं रहा, लेकिन सर्द हवा ने ठिठुरा दिया। राजस्थान में कई शहरों में रात के पारे में गिरावट देखी गई।

इन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में पारा पांच डिग्री से नीचे आ गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भीलवाड़ा में रात का पारा 5, डबोक में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मौसम केन्द्र जयपुर ने मंगलवार को 13 जगहों पर शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। केन्द्र ने अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ उदयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, श्रीगंगानगर में 13 दिसंबर तक शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की