फ्री राशन लेने वालो को इस तारीख तक करवानी होगी केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा लाभ

फ्री राशन लेने वालो को इस तारीख तक करवानी होगी केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा लाभ

बीकानेर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लाभार्थी 31 दिसंबर तक ई केवाईसी करवा सकते हैं। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि ई केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। ई केवाईसी समस्त उचित मूल्य दुकादारों द्वारा की जानी है। अतः सभी लाभार्थी 31 दिसंबर से पूर्व निकटतम उचित मूल्य दुकानदार के पास उपस्थित होकर अपनी ई केवाईसी करवा लें। यदि 31 दिसंबर तक ई केवाईसी नहीं करवाई जाती है तो उन लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची से हटा दिए जाएंगे।

महला ने बताया कि जिले में 3 लाख 2 हजार 369 परिवारों के 13 लाख 10 हजार 841 सदस्य खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित है जिसमें से अब तक 3 लाख 2 हजार 369 परिवारों के 11 लाख 36 हजार 236 सदस्यों की ई केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका है। ई केवाईसी देश की किसी भी उचित मूल्य दुकानदार की पोस मशीन (Pos Machine) के माध्यम से करवाई जा सकती है।
महला ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ई केवाईसी की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जायेगी। अतः ई केवाईसी से शेष समस्त एनएफएसए लाभार्थी निकटतम उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई केवाईसी करवा लें ताकि योजना के लाभ से वंचित नही होना पड़े।

  • Related Posts

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान  बीकानेर। अगर आप रेलवे स्टेशन के बाहर बस दो मिनट के लिए गाड़ी खड़ी कर निकल…

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू Ashtadash Yog: आज सूर्य और बुध ने एक दुर्लभ संयोग का निर्माण किया है. सूर्य-बुध…

    You Missed

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी