पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा अभियान, 123 आरोपी गिरफ्तार,एक पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा अभियान, 123 आरोपी गिरफ्तार,एक पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में नशे के खिलाफ एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

हनुमानगढ़। पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में नशे के खिलाफ एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस टीमों ने नशीले व मादक पदार्थों खासकर स्मैक-हेरोइन बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके घरों में दबिश देकर तलाशी ली। जिले में नशा तस्करों के करीब 327 से अधिक ठिकानों पर 355 पुलिस कर्मियों ने दबिश देकर 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अरशद अली की उपस्थित में जिला मुख्यालय पर नशे का गढ़ माने जाने वाले खुंजा इलाके में जंक्शन व टाउन पुलिस थानों के दो सौ पुलिस कर्मियों के जाब्ते ने चिह्नित सक्रिय नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली। एएसपी जनेश तंवर, डीएसपी मीनाक्षी सहित जंक्शन, टाउन, महिला व सदर पुलिस थानों के प्रभारियों ने स्वयं घर-घर जाकर तलाशी ली। इस कार्रवाई के चलते खुंजा का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

जिले भर में एक साथ अचानक पुलिस छापेमारी से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस कुछ लोगों को डिटेन कर थाना ले गई और पूछताछ की। इस दौरान 46 पुलिस टीम ने जिले भर में 327 जगह की छापेमारी करते हुए विशेष अभियान के तहत 123 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान अवैध पिस्तौल और 5 कारतूस भी बरामद हुए हैं। आबकारी एक्ट के चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, 1 एनडीपीएस में वांछित, 3 स्थाई और 2 गिरफ्तारी वारंटी भी गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान लापरवाही बरतने पर जंक्शन थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी को भी लाईन हाजिर किया गया है।

एसपी अरशद अली ने बताया कि पूरे जिले में एनडीपीएस खासतौर पर हेरोइन, स्मैक बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को एकदिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से घरों की तलाशी लेकर वेरिफिकेशन किया गया कि कौन-कौन लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला