घूसखोर एसई निकला 4.16 करोड़ की संपत्ति का मालिक, घर की तलाशी में मिले 9.22 लाख रुपए नकद

घूसखोर एसई निकला 4.16 करोड़ की संपत्ति का मालिक, घर की तलाशी में मिले 9.22 लाख रुपए नकद

राजस्थानी चिराग। डूंगरपुर में जल जीवन मिशन में 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जलदाय विभाग का एसई 4.16 करोड़ का मालिक निकला। एसीबी ने कोटा में उसके घर पर तलाशी ली। घर के लॉकर से 9 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला है, जबकि 4 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है। रिश्वतखोर एसई अनिल कछवाहा के बैंक खातों की जांच के बाद और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के अनुसार जलदाय विभाग के एसई अनिल कछवाहा को मंगलवार को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एसई ने नवाडेरा में अपने किराए के घर में रिश्वत की राशि की थी। जिसे घर के अलमारी में रख दिया था। एसीबी की ओर से ट्रैप की कार्रवाई के बाद कोटा एसीबी की टीम ने कोटा में महावीर नगर पोस्ट ऑफिस के पास उसके रिहायशी घर पर छापेमारी की। रात 8 बजे से कोटा घर की तलाशी शुरू हुई, जो बुधवार सुबह 8 बजे तक चली। रात भर चली तलाशी और कार्रवाई के दौरान घर के लोकर से 9 लाख 22 हजार रुपए का कैश बरामद किया है। लॉकर से चल-अचल संपत्ति के कई कागजात मिले हैं। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपए से ज्यादा है। एसीबी की टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। बता दें कि अनिल कछावा कोटा में भी जूनियर इंजिनियर, अधीशाषी अभियंता जैसे पदों पर रहा है। 1018 में वह यहां एक साल के लिए अधिक्षण अभियंता के पद पर भी रहा है। अलवर के बाद एक साल पहले ही डूंपरपुर पोस्टिंग हुई थी।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता