इस जगह ट्रक ने पुलिस वैन को उड़ाया, कॉन्स्टेबल की मौत, गाड़ी में बैठा दूसरा पुलिसकर्मी घायल

इस जगह ट्रक ने पुलिस वैन को उड़ाया, कॉन्स्टेबल की मौत, गाड़ी में बैठा दूसरा पुलिसकर्मी घायल

जयपुर। बस्सी इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने खड़ी पुलिस वैन (PCR) को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल है। पिछले की टक्कर से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल अतर सिंह थाने की पीसीआर जीप में तैनात थे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया। मामला थाने के राजाधोक टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े 12 बजे का है। सात दिन में ये तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। बस्सी थाना अ​धिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया कि थाने की पीसीआर राजाधोक टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर (55) सिंह की ड्यूटी थी। अतर सिंह पीसीआर के ड्राइवर थे। दोनों रात में टोल के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पीसीआर की तरफ जा रहे थे। हेड कॉन्स्टेबल जीप में पहले ही बैठ चुका था। इसी दौरान पीसीआर के पास पहुंचते ही जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे ट्रक ड्राइवर रामकेश मीणा ने अतर सिंह को टक्कर मार दी। अतर सिंह को टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर ने पीसीआर को भी चपेट में ​ले लिया। ट्रक इतना स्पीड में था कि वहां खड़े दो और गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार