हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा की पीट-पीटकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थानी चिराग। बुधवार देर रात हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल श्रीगंगानगर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलजीत राणा की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई. कुलजीत पर बीती रात श्रीगंगानगर में कई लोगों ने तलवार और रॉड से हमला किया था. इस हमले में कुलजीत राणा के हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे. जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान कुलजीत की मौत हो गई. कुलजीत पर हुए हमले को गैंगवार भी माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि उस पर हमला करने वाले लोग विरोधी गैंग के थे.

SP बोले- हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. श्रीगंगानगर के एसपी गौरव यादव खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है. जिसके बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

कुलजीत की पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल

कुलजीत राणा पर हमले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा रहा है कि कई लोग कुलजीत को घेरकर उसपर तलवार और रॉड से हमला कर रहे हैं. कुलजीत राणा पर हमले की यह वारदात श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना इलाके के ट्रक यूनियन पुलिया के पास की है.

घायल पड़े कुलजीत की मुंह पर पेशाब भी किया
कुलजीत राणा की बर्बर पिटाई के वीडियो में करीब आधा दर्जन बदमाश उसे लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं. मारपीट करने के बाद हमलावरों में से एक ने गंभीर रूप से घायल पड़े कुलजीत राणा के मुंह पर पेशाब भी किया. इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया. ये सब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मालूम हो कि हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा पर चुनावढ़, पुरानी आबादी, कोतवाली और सदर थाने में 10 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं. इनमें लूट, डकैती और जानलेवा हमले के मामले शामिल हैं.

कुलजीत के भाई ने इन लोगों पर लगाया आरोप

कुलजीत राणा के भाई गुरुराज वर्धन सिंह ने रीको ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीत सिंह, उसके भांजे नवजोत सिंह, बबू बाठ, जंटा निहंग, जश्नप्रीत सिंह, हमजोत सिंह, जश्न बराड़, आकाश सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.

Recent Posts

 

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया