अवैध एलपीजी रिफलिंग पर फिर कार्रवाई, अलग-अलग जगह छापे मारकर नौ अवैध घरेलु सिलेंडर जब्त

अवैध एलपीजी रिफलिंग पर फिर कार्रवाई, अलग-अलग जगह छापे मारकर नौ अवैध घरेलु सिलेंडर जब्त

बीकानेर। एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। बीकानेर में पिछले चार दिन से हर रोज अवैध एलपीजी रिफलिंग के खिलाफ अभियान चल रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए नौ सिलेंडर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव, दीपक पूनिया तथा राहुल गुलानी ने निरीक्षण के दौरान शिवबाड़ी क्षेत्र के डेयरी मोहल्ला में कार्यवाही करते हुए 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा 2 गैस रिफिलिंग मशीन जब्त किए। इसी प्रकार नागणेची मंदिर के पास सुदर्शना नगर में 4 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं 1 गैस रिफिलिंग मशीन तथा श्रीराम अस्पताल के सामने से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रोनिक कांटा एवं 1 गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इन चारों प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। जब्त की सामग्री को निकटतम गैस एजेंसियों के गोदामों में सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त जिन आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है, उनके विरूद्ध सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन भी इस अभियान में सहयोग करें तथा उन्हें कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग होता दिखाई दे तो रसद विभाग के कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें, जिससे नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता का शव देखकर…

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल जयपुर के जगतपुरा के पास विधानी में उधार के पैसों के विवाद…

    You Missed

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत