राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन 2 संभाग में होगी बारिश, जानें 3-4-5-6 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन 2 संभाग में होगी बारिश, जानें 3-4-5-6 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Unseasonal And Prolonged Rainy Spell For Rajasthan, Hailstorm Likely At  Some Places | Skymet Weather Services

राजस्थानी चिराग। नए साल की शुरुआत से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान में अब एक बार फिर मौसम बदलेगा। 3-4-5-6 जनवरी को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा। इस पर मौसम विभाग का Prediction है कि 5 जनवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जिन संभागों में हल्की बारिश की संभावना है उनमें बीकानेर, जोधपुर संभाग शामिल हैं। वहीं 3 जनवरी, 4 जनवरी, 6 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। 5 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटें में पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया।

4 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

दिनांक – पूर्वी राजस्थान – पश्चिमी राजस्थान
3 जनवरी – मौसम शुष्क  मौसम शुष्क
4 जनवरी – मौसम शुष्क  मौसम शुष्क
5 जनवरी – मौसम शुष्क  बीकानेर, जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना।
6 जनवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।

प्रदेश में शीतलहर का असर जारी

उत्तर भारत में भारी बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से प्रदेश में शीतलहर का असर जारी है। नववर्ष के पहले दिन बुधवार को भी राजस्थान में कई इलाकों में शीतलहर का असर हावी रहा मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के मुकाबले पूर्वी राजस्थान में सर्दी का अधिक जोर रहा।

  • Related Posts

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? राजस्थानी चिराग। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर…

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म! राजस्थानी चिराग। भारत सरकार ने आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    You Missed

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर