कई इलाकों में कोहरे का कहर… जानें कौनसे संभाग में फिर बरसेंगे मेघ

कई इलाकों में कोहरे का कहर… जानें कौनसे संभाग में फिर बरसेंगे मेघ

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब पारे में हुई बढ़ोतरी ने सर्दी के तेवर थोड़े ढीले कर दिए हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में अलसुबह घना कोहरा छाया जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। भीलवाड़ा जिले में घने कोहरे के चलते आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों की भिड़ंत हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद फिर मौसम का पलटवार होने का अंदेशा जताया है। जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलो में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई वहीं बीती रात भी पारे में दो तीन डिग्री तक उछाल होने पर रात में सर्दी के तेवर नर्म रहे। सुबह भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाने से लोग घरों में दुबके रहे। भीलवाड़ा जिले में मांडल क्षेत्र के कोठारी नदी की पुलिया के पास छह से ज्यादा वाहन घने कोहरे के कारण भिड़ गए।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से सर्दी के तेवर थोड़े नर्म हुए हैं। हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण पूर्वोत्तर जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहा है। अगले दो दिन बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने व कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार