राजस्थान में सोलर पैनल लगाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कैसे

राजस्थान में सोलर पैनल लगाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कैसे

जयपुर। ग्रीन एनर्जी में भारत नए पायदान चढ़ेगा। अब तक सोलर उपकरण बनाने में चीन का वर्चस्व है। हमारे देश में लगने वाले सोलर पैनल में 60 प्रतिशत पैनल विदेश से आयात होते हैं। अब घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तरकीब निकाली है। 70 प्रतिशत से ज्यादा जिस प्रोजेक्ट में डीसीआर सोलर प्लेट लगेगी, उसी में सब्सिडी दी जाएगी। धरातल पर किसानों व आमजन को इसके बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में बड़ा नुकसान भी हो रहा है। जोधपुर सोलर सोसायटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपुरोहित ने बताया कि डीसीआर व नॉन डीसीआर सोलर मॉल्डयूल में 10 रुपए प्रति वाट का अंतर है। यदि कोई किसान अपने खेत में डीसीआर उपकरण लगवाता है तो उसे 10 रुपए प्रति वाट ज्यादा देने होंगे। किसान हर टेंडर वही पुरानी दर भर रहे हैं। ऐसे में लाखों रुपए का नुकसान भी हो रहा है।

क्या है डीसीआर
डीसीआर यानी डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट नीति के तहत सोलर मॉड्यूल में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य है। यह नीति स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए बनाई गई थी। डीसीआर सोलर मॉड्यूल के लिए सरकारी सब्सिडी है। नॉन डीसीआर सोलर मॉड्यूल पर आयात शुल्क और कर अधिक होते हैं, जिससे यह पैनल महंगे आते हैं। घरेलू सोलर प्लेट व बैटरी उपकरणों को बढ़ावा देने से राजस्थान में बड़े स्तर पर सोलर उपकरण बनाने वाली इंडस्ट्री पनप सकती है। राजस्थान सरकार के राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत हालही में जोधपुर में 100 करोड़ के एमओयू भी इसी सेक्टर में हुए। जोधपुर-पाली औद्योगिक क्षेत्र में सोलर उपकरण इंडस्ट्री के लिए एक जोन बनाना भी प्रस्तावित है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार