राजस्थान में तबादलों से बैन खुलते ही भजनलाल सरकार ने किया बड़ा बदलाव!

राजस्थान में तबादलों से बैन खुलते ही भजनलाल सरकार ने किया बड़ा बदलाव!

जयपुर। राजस्थान में तबादलों से रोक हटने के बाद से कर्मचारियों में तबादले कराने की होड़ मच गई है। लेकिन, तबादलों से बैन हटते ही भजनलाल सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकारी कर्मचारियों का अब दो साल से पहले स्थान नहीं बदला जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जनवरी से 10 जनवरी तक होने वाले तबादलों में पारदर्शिता के लिए खास दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि नई तबादला नीति के तहत एक बार तबादला होने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को उसी स्थान पर कम से कम दो साल का कार्यकाल पूरा करना होगा।

माना जा रहा है कि 10 जनवरी तक निकलने वाली तबादल लिस्ट में सीएम भजनलाल के इस फैसले का असर भी दिखने वाला है। सीएम ने पिछले दिनों मंत्रियों को और विधायकों को यह स्पष्ट कर दिया कि तबादलों में पूरी सावधानी बरती जाए। एक बार जिसका तबादला होगा, उसे दो साल तक वहीं रखा जाएगा। इधर, तबादलों से रोक हटने के बाद से कर्मचारियों में तबादले कराने की होड़ सी मची हुई है। सचिवालय में कर्मचारियों की बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि वे अपनी पसंद के स्थान पर तबादला कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कई कर्मचारी मंत्री और विभाग प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी सिफारिश करा रहे हैं। तबादलों में सबसे ज्यादा डिमांड उनकी है, जो अपने घर आना चाहते हैं।

  • Related Posts

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? राजस्थानी चिराग। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर…

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म! राजस्थानी चिराग। भारत सरकार ने आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    You Missed

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर