बीकानेर: चोर घर से ले गए लाखों रुपए, सोने-चांदी के आभूषणों भी पार

बीकानेर: चोर घर से ले गए लाखों रुपए, सोने-चांदी के आभूषणों भी पार

बीकानेर। भोजेरा गांव में बीते दिनों बड़ी चोरी हुई है। चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात के साथ ही दो लाख पंद्रह हजार रुपए नगद चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। अब मौका मुआयना के बाद चोरों की तलाश की जा रही है। नापासर के भोजेरा गांव में रहने वाले धर्मराज जाट ने पुलिस को बताया कि उसके घर के कमरों में रखी अलमारियों से चोर सामान ले गए। परिवार के लोग घर से बाहर थे, तब अज्ञात युवकों ने पहुंचकर घर के ताले तोड़े और अंदर कमरों में घुस गए। कमरों में रखी अलमारियां व अन्य सामान बिखेर दिए। यहां रखे लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसमें अधिकांश आभूषण महिलाओं के थे जो जरूरत नहीं होने के कारण घर में सुरक्षित रखे हुए थे। वहीं कुछ समय से घर में नगदी भी रखी हुई थी। करीब दो लाख पंद्रह हजार रुपए सोने-चांदी आभूषणों के साथ ही रखे थे। चोर आभूषण के साथ ये नगदी भी उठाकर ले गए। घटना के बाद से पुलिस को सूचना दी गइ्र। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। फिलहाल चोर का कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर लोगों के घरों पर सीसीटीवी भी पुलिस को इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए