राजस्थान में HMPV वायरस की एंट्री ! डूंगरपुर का दो महीने का बच्चा संक्रमित

राजस्थान में HMPV वायरस की एंट्री ! डूंगरपुर का दो महीने का बच्चा संक्रमित

After Bengaluru, a 2-month-old child in Gujarat is infected with HMPV virus, two cases found so far

राजस्थानी चिराग। चीन में फैले HMPV वायरस की कर्नाटक के बाद राजस्थान में भी एंट्री हो गई है। (HMPV Virus Rajasthan) राजस्थान में दो महीने के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। यह बच्चा फिलहाल गुजरात के अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद अब देश में HMPV वायरस के तीन मरीज हो चुके हैं। कर्नाटक में भी दो बच्चों में यह वायरस मिल चुका है।

डूंगरपुर का दो महीने का बच्चा पीड़ित
चीन में फैला HMPV वायरस अब भारत में कर्नाटक के बाद राजस्थान भी पहुंच गया है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दो महीने के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि यह बच्चा राजस्थान में नहीं है, यह गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल इसका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। मगर इस बच्चे में HMPV वायरस की पुष्टि के बाद राजस्थान में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।

क्या हैं HMPV वायरस के लक्षण?
इस रोग के लक्षण काफी सामान्य हैं। इस वायरस से इंफेक्टेड मरीज को सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आता है। डूंगरपुर के बच्चे को भी सर्दी के साथ तेज बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे गुजरात के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। प्री मैच्योर डिलीवरी की वजह से बच्चा कमजोर था, ऐसे में शुरुआती कुछ दिन इसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अब इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ्य है। डॉक्टर्स के मुताबिक वायरस से घबराने की नहीं सिर्फ सतर्क रहने की जरुरत है।

इन सावधानियों से कर सकते बचाव
चीन में फैले HMPV वायरस को सामान्य बताया जा रहा है। मगर भारत में इसकी एंट्री के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। सरकार की ओर से बैठक कर इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इस वायरस से बचाव के लिए कोविड की तरह बार-बार हाथ धोने, हाइजीन का ख्याल रखने, जुकाम-खांसी से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में रहने की सावधानियां बताई गई हैं।

Recent Posts

 

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता