मंत्री की गर्लफ्रेंड की वजह से….! SI भर्ती 2021 पर क्या बोले सांसद हनुमान बेनीवाल?

मंत्री की गर्लफ्रेंड की वजह से….! SI भर्ती 2021 पर क्या बोले सांसद हनुमान बेनीवाल?

Breaking: हनुमान बेनीवाल को लेकर इंटेलिजेंस एजेंसी को मिला यह बड़ा इनपुट,  उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी - security has been increased due to fear of  threat to the life of rlp supremo

राजस्थानी चिराग। राजस्थान सरकार सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द क्यों नहीं कर रही है? इस बात को लेकर नागौर सांसद और RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है। हनुमान बेनीवाल का कहना है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती को राजस्थान सरकार के दो मंत्री और इनकी गर्लफ्रेंड की वजह से रद्द नहीं किया जा रहा। क्योंकि मंत्री और उनकी गर्लफ्रेंड इसमें शामिल हैं।

‘मंत्री की गर्लफ्रेंड की वजह से भर्ती रद्द नहीं’
राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को लेकर विवाद जारी है। अभी ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को सैलरी देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, तो इसी बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का कहना है कि इसमें राजस्थान सरकार के दो मंत्री और इनकी गर्लफ्रेंड शामिल हैं। यही वजह है कि सरकार सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द नहीं कर रही है।

वायरल हुआ हनुमान बेनीवाल का बयान
नागौर सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि हनुमान बेनीवाल ने इस बयान में किसी भी मंत्री का नाम नहीं लिया है। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ लोगों के इशारे पर चल रहे हैं, वो लोग डरे हुए हैं कि भर्ती रद्द होने पर उनकी बदनामी होगी। हनुमान बेनीवाल का कहना है कि यह लोग अंदर ही अंदर डर रहे हैं और उन्हें ब्लैकेमल कर रहे हैं। मगर RLP इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

RLP भर्ती रद्द करवाने के लिए करेगी आंदोलन
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का कहना है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती के मामले में कई एंगल हैं। सरकार ने इसकी जांच CBI को क्यों नहीं दी? जबकि पहले भाजपा कहती थी कि हमारी सरकार आएगी तो इसकी CBI जांच कराएंगे लेकिन इन्होंने कुछ भी नहीं किया। मगर हम सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करवाएंगे। इसके लिए अब RLP कमान संभालेगी और राजस्थान में जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इसके लिए राजधानी को घेरना पड़ेगा तो घेरेंगे।

Recent Posts

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार