बड़ी खबर: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू होंगी, पढ़े खबर

बड़ी खबर: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू होंगी, पढ़े खबर 

बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब दोनों परीक्षाएं एक साथ 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी

बोर्ड ने यह बदलाव 27 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के कारण किया है। रीट परीक्षा में करीब 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, स्टाफ की नियुक्ति और अन्य तैयारियों के चलते पहले से तय बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करना पड़ा।

पहले बोर्ड ने 10वीं और अन्य माध्यमिक परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से और 12वीं, उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक), वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं 20 फरवरी 2025 से कराने की घोषणा की थी।

परीक्षाओं में शामिल होंगे 20 लाख छात्र
बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में करीब 20 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। रीट परीक्षा के दौरान व्यवस्थागत दबाव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को 6 मार्च 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

रीट की तैयारी जोरों पर
रीट 2024 परीक्षा 27 फरवरी को होगी, जिसमें राज्यभर से लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। रीट के लिए केंद्रों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों के चलते यह बदलाव किया गया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल