बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

नागौर। मारवाड़ मूंडवा (नागौर) में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे 58 पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। सब्जी से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को मारवाड़ मूंडवा CHC में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर नागौर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बड़माता मंदिर के पास ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप में कुल 6 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मूंडवा थानाधिकारी सुमन बुंदेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साथ ही कुचेरा और मूंडवा से 108 एंबुलेंस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पिकअप में फंसे पांच लोगों को एंबुलेंस की मदद से मूंडवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि ड्राइवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसा हुआ था। उसे क्रेन की सहायता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत