बीकानेर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अपहरण, मंचा हड़कंप, जिले भर में नाकाबंदी

बीकानेर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अपहरण, मंचा हड़कंप, जिले भर में नाकाबंदी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास से एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब वे बाजार से घर लौट रही थीं।

मां के अनुसार, रास्ते में बेटी ने बताया कि कुछ लड़के उनका पीछा कर रहे हैं, लेकिन उस समय इसे नजरअंदाज कर दिया गया। घर के पास पहुंचते ही एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और महिला को धक्का देकर युवती को जबरदस्ती कार में डालकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ जितेंद्र स्वामी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और महिला से घटना के हर पहलू की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच जारी
पुलिस आरोपियों और युवती का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार