बीकानेर: पॉपुलर सोशल मीडिया एक्ट्रेस का किडनैप, कॉमेडियन की मां को धक्का देकर गिराया

बीकानेर: पॉपुलर सोशल मीडिया एक्ट्रेस का किडनैप, कॉमेडियन की मां को धक्का देकर गिराया
बीकानेर। राजस्थान की पॉपुलर सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी (25) का किडनैप हो गया। एक्ट्रेस की मां के सामने ही बदमाश बेटी को उठाकर ले गए। घटना मंगलवार शाम 7 बजे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के बाजार की है। जाह्नवी मोदी मारवाड़ी लैंग्वेज में बनने वाली शॉर्ट मूवीज का हिस्सा रहीं हैं। उनकी मूवी कंटेंट एक यूट्यूब चैनल पर अधिक दिखाई देता है और वे अक्सर बहू का रोल प्ले करती हैं। जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्ववी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं। जाह्नवी की मां पुष्पा मोदी (46) ने एफआईआर में बताया कि वो अपनी बेटी के साथ मंगलवार शाम 7 बजे बाजार में घूम रही थीं। इस दौरान बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए। उन्होंने मुझे धक्का दिया और जाह्नवी का हाथ पकड़कर खींचा। फिर उसे बेहोश कर वहां पहले से खड़ी कार में उसे डालकर ले गए। एक्ट्रेस की मां ने मंगलवार रात को दर्ज कराई एफआईआर में एक युवक पर शक जताया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार