चोरो ने सोलर प्लांट में सेंधमारी कर लगाया 13 लाख से अधिक का चुना, पुलिस जुटी जान में

चोरो ने सोलर प्लांट में सेंधमारी कर लगाया 13 लाख से अधिक का चुना, पुलिस जुटी जान में

राजस्थानी चिराग। नोखा में केबल चोर गैंग ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पहली घटना में पुनिया सोलर पावर प्लांट से 13 लाख रुपए की केबल चोरी की गई, जबकि दूसरी घटना में जल परियोजना की तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 370 फीट केबल चुरा ली गई।

पुनिया सोलर पावर प्लांट के मालिक मुकेश कुमार बिश्नोई की शिकायत के अनुसार, 23 जनवरी की रात को चोरों ने प्लांट की जाली तोड़कर लगभग 7000 मीटर डीसी 6 एमएम केबल चुरा ली। घटना के समय प्लांट पर तैनात दो कर्मचारियों श्यामसुंदर और हंसराज रात 10:30 बजे तक निगरानी करने के बाद सो गए थे। सुबह 4:30 बजे जब श्यामसुंदर की नींद खुली तो चोरी का पता चला। मौके पर 5-6 लोगों के पैरों के निशान मिले हैं।

इससे दो दिन पहले 22 जनवरी की रात को जलदाय विभाग की तीन जल परियोजनाओं से भी केबल चोरी हुई। अणखीसर गौशाला नलकूप से 100 फीट, मेघवाल मोहल्ला नलकूप से 150 फीट और निम्बलाई नाडी से 120 फीट केबल चोरी हुई। जल विभाग के सहायक अभियंता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

पुलिस ने सोलर प्लांट चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों वारदातों के तरीके एक जैसे होने से एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में केबल चोर गैंग काफी समय से सक्रिय है, लेकिन पुलिस अभी तक इन्हें पकड़ने में नाकाम रही है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार