हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग, एक ​जिंदा जला, दो ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ हादसा

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग, एक ​जिंदा जला, दो ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ हादसा

अजमेर-किशनगढ़ में बुधवार शाम करीब पौने 4 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में आग लग गई। इसमें एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी को झुलसी हालत में किशनगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सिटी थाना क्षेत्र में नसीराबाद पुलिया के पास की है। सीओ सिटी महिपाल सिंह ने बताया-एक ट्रेलर किशनगढ़ से जयपुर की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रेलर जयपुर से किशनगढ़ की ओर आ रहा था।

इस दौरान नसीराबाद पुलिया पर दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर ड्राइवर बिलाल मोहम्मद (26) सदीक मोहम्मद निवासी अजमेर जिंदा जल गया। सूचना पर दमकल के साथ मदनगंज, किशनगढ़ और गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची NHAI और सिटी फायर की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया-सुरक्षा की दृष्टि हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक को रोक दिया गया। NHAI की एम्बुलेंस की मदद से घायल ड्राइवर और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दूसरे ट्रेलर में सवार हनीफ (40), ट्रैक्टर सवार देवाराम गुर्जर को गंभीर हालत में अजमेर रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर पर सवार रामचंद्र का किशनगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार