ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले के नोहर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में चल रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत दो स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पंकज शर्मा (40) और पृथ्वीसिंह (45) को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त 44 हजार रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस सफल कार्रवाई में एसएचओ छोटूराम, कॉन्स्टेबल विजय सिंह और रमेश कुमार की टीम के साथ डीएसटी टीम सेक्टर नोहर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान जिले में चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, हथियार और जुआ-सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी