बीकानेर: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर आई बड़ी खबर

बीकानेर: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर आई बड़ी खबर

बीकानेर। भाजपा के प्रदेश संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों की जो घोषणा 30 जनवरी तक होनी थी। अधिकांश जगह बुधवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। बीकानेर शहर में न चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई और न ही गुरुवार को होने की संभावना है। ऐसे में अब यहां प्रदेश अध्यक्ष तय होने के बाद जिलाध्यक्ष का मनोनयन ही होगा।

दरअसल संगठन चुनाव की तिथियों के तहत 30 जनवरी तक प्रदेश के संगठन चुनाव पूरे करने थे। ये निर्देश केन्द्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिए थे। प्रदेश में कुल 44 जिले हैं। भाजपा ने करीब 26 जिलाध्यक्ष तय कर लिए।

बीकानेर संभाग में सिर्फ बीकानेर शहर अध्यक्ष का चयन शेष है। दो दिन पहले जयपुर मीडिया सेल से ही खबर आई थी कि 29 जनवरी को कोई न कोई नेता बीकानेर आकर चुनाव कराएगा। 29 तक कोई नहीं आया। 30 तक तभी प्रक्रिया पूरी होती जब 29 को आवेदन भरे जाते। तब 30 जनवरी को अध्यक्ष का ऐलान होता। उसके लिए भी प्रदेश से कोई संगठन पदाधिकारी या मंत्रिमंडल से नेता आता।

बुधवार को खबर आई कि अगर 30 जनवरी तक अध्यक्ष तय नहीं हुआ तो उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा और बचे जिलों में नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन ही करेंगे।

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत