शादी के ढाई महीने बाद 19 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

शादी के ढाई महीने बाद 19 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

सांगानेर सदर इलाके में फंदा लगाकर विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। जयपुर में एक विवाहिता ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला की ढाई महीने पहले शादी हुई थी। करीब 15 दिन से पति के साथ रह रही थी। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

SHO (सांगानेर सदर) अनिल जैमन ने बताया- मृतका कोमल देवी (19) पुत्री संतोष कुमार फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। 17 नवम्बर 2024 को कोमल की शादी आकाश निवासी गोविन्दपुरा जेडीए कॉलोनी सांगानेर सदर से हुई थी। आकाश जयपुर की छपाई फैक्ट्री में जॉब करता है। 21 जनवरी की देर शाम कोमल ने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर पहुंचे पति आकाश को कोमल फंदे से लटकी मिली।

उसने आस-पड़ोसियों की मदद से फंदे से कोमल को नीचे उतरकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचा। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद कोमल को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंची सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से मना किया है।

15 दिन पहले ही लाया था पति

सांगानेर सदर थाने में मृतका कोमल के पिता संतोष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के बाद कोमल पीहर में ही रहकर काम कर रही थी। 6 जनवरी को पति आकाश परिजनों को बिना बताए बेटी कोमल को अपने साथ जयपुर ले आया। पीछे-पीछे ढूंढते हुए आने पर आकाश के परिजनों ने शादी होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया। पिछले 15 दिन से ही कोमल अपने पति के साथ रह रही थी। आरोप है कि दहेज के लिए कोमल की हत्या की गई है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? राजस्थानी चिराग। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर…

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म! राजस्थानी चिराग। भारत सरकार ने आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    You Missed

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर