बीकानेर में इस जगह सड़क किनारे खड़ी स्कोर्पियो जलकर राख

बीकानेर में इस जगह सड़क किनारे खड़ी स्कोर्पियो जलकर राख

बीकानेर। बीकानेर-खाजूवाला मार्ग पर एक स्कोर्पियो गाड़ी बुधवार की रात जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद कोई गाड़ी मालिक भी सामने नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। बुधवार रात खाजूवाला से बीकानेर की ओर आने वाले मार्ग पर जालवाली गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगी। राहगीरों ने देखा कि सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी धूंधूं कर जल रही है। आसपास पीड़ित को ढूंढा गया लेकिन कोई सामने नहीं आया।

आग बढ़ती चली गई। पहले सिर्फ आगे की ओर आग थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। पूरी स्कोर्पियो को चपेट में ले लिया। गाड़ी के ईंधन टैंकर तक आग पहुंच गई। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पूगल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन दमकल की कोई गाड़ी नहीं आई। ऐसे में स्कोर्पियो पूरी तरह जल गई।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कई बार शॉर्ट सर्किट के कारण भी कार में आग लग जाती है। स्कोर्पियो का चालक भी सामने नहीं आया। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कार के अंदर कोई था या नहीं। अगर कोई अंदर नहीं था तो इसे चलाने वाला कहां गया? पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। आग बुझने के बाद नंबर प्लेट या फिर चैसिस नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल