20 हजार रुपए की रिश्वत लेते लिपिक चढ़ा एसीबी के हत्थे

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते लिपिक चढ़ा एसीबी के हत्थे

ACB Action: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कॉलेज का लिपिक, छात्र से मांग रहा था घूस

राजस्थानी चिराग। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी चूरू इकाई द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उम्मेद शर्मा लिपिक लॉर्डस इन्टरनेशनल टी.टी. कॉलेज सादुलपुर, जिला चूरू को 20,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी का पुत्र राकेश जो लॉर्डस इन्टरनेशनल टी.टी. कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष का छात्र है कि हाजरी पूर्ण कर परीक्षा में बैठाने तथा इन्टर्नशीप हेतु कॉलेज का लिपिक उम्मेद शर्मा द्वारा प्रथम वर्ष के लिये बीस हज़ार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बिकानेर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की चूरू चौकी के शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस वो नेतृत्व में शुक्रवार को महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी उम्मेद शर्मा लिपिक को उक्त कॉलेज में 20000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि 20000 रूपये आरोपी के कब्जे से बरामद किये जा चुके है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निराकरण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Recent Posts

  • Related Posts

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा