भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की बस से टक्कर, 10 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की बस से टक्कर, 10 लोगों की मौत

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? राजस्थानी चिराग। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर…

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म! राजस्थानी चिराग। भारत सरकार ने आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    You Missed

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    ईरान vs अमेरिका: परमाणु जंग का खतरा? ट्रम्प के बयान से दुनिया में हलचल, ईरानी ने फिर ठुकराया ऑफर

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    तेल कंपनियों पर तेजी से बढ़ रहा घाटे का दबाव, जल्द इतने रूपए तक महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च इन्टीट्यूट ट्रस्ट पीबीएम को पहुंचा रहा है लाखों का नुकसान

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 8 युवती और 3 युवक

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर