रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, लगी भनक तो पहन ली साड़ी, काटे बाल

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, लगी भनक तो पहन ली साड़ी, काटे बाल

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. घटना जिले के मांडलगढ़ के सरदारजी का खेड़ा गांव की है. जिसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और उसके बाल काटे जा रहे हैं.

रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था

बताया जा रहा है कि प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव सरदारजी का खेड़ा पहुंचा था. प्रेमी जब अपनी प्रेमिका के साथ था तो घरवाले जाग गए. जिसके बाद पकड़े जाने के डर से वह लड़की के कपड़े पहनकर भागने लगा. महिला के वेश में कमरे से बाहर निकलता देख गांव वालों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमी को पकड़कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और बाल काट दिए.

ग्रामीणों ने प्रेमी के काटे बाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. पुलिस का कहना है कि प्रेमी लड़के ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है

शादीशुदा से करता है प्यार
पुलिस ने आगे बताया कि प्रेमी से पूछताछ में पता चला कि वह महुआ गांव का रहने वाला है. कुछ समय पहले उसका मांडलगढ़ के सरदारजी का खेड़ा गांव की एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह रात के अंधेरे में उससे मिलने आया था, जहां उसके साथ यह घटना घटी

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी