नोखा सरकारी स्कूल में 3 छात्राओं की मौत का मामला सदन में गूंजा, टीकाराम जूली ने सरकार से की ये मांग

नोखा सरकारी स्कूल में 3 छात्राओं की मौत का मामला सदन में गूंजा, टीकाराम जूली ने सरकार से की ये मांग

tikaram jully

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील के केड़ली गांव में मंगलवार को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन मासूम छात्राओं की वाटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। गौरतलब है कि पुराना और जर्जर वाटर टैंक स्कूल परिसर में बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट भाषण के अगले दिन विधानसभा में यह मामला उठाया। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है।

छात्राओं की मौत के बाद ग्रामीण और मृतक छात्राओं के परिवारजन मंगलवार दोपहर से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण 5 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। प्रशासन ने समझाने के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन सफल वार्ता नहीं हो सकी। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी धरने पर बैठे है।
केड़ली गांव में दर्दनाक हादसे होने के पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली तीन मृतक छात्राओं की पहचान प्रज्ञा (6), रवीना (7) और भारती (8) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही परिवार की सदस्य थीं।
बता दें कि हादसा देवानाड़ स्‍थ‍ित केडली गांव में राजकीय प्राथम‍िक स्‍कूल में हुआ। उस वक्त बच्चे खेल रहे थे, तभी प्रज्ञा, भारती और रवीना स्‍कूल पर‍िसर में बने वाटर टैंक के ऊपर चली गईं। टैंक के ऊपर लगीं पट्टियां टूटने से तीनों अंदर गिर गईं। टैंक में करीब 15 फीट तक पानी भरा था, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल