रील बना रहे युवक का कैंपर सवार बदमाशों ने किया किडनैप, पढ़े खबर

रील बना रहे युवक का कैंपर सवार बदमाशों ने किया किडनैप, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। बीकानेर के नोखा में रील बना रहे एक युवक के किडनैप का मामला सामने आया है। युवक को बदमाश ब्लैक कलर की कैंपर में डालकर ले गए। घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए। युवक अपने दो दोस्तों के साथ आया था। घटना रविवार रात को जैन चौक में हुई।

थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी ने बताया – सुरपुरा निवासी धीरज सारस्वत अपने दो दोस्तों के साथ जैन चौक में रील शूट करने आया था। जैसे ही वे रील बनाना शुरू किए, एक काले कांच वाली कैंपर गाड़ी वहां रुकी। गाड़ी में बैठे लोगों ने आधा कांच नीचे करके धीरज से बात की। धीरज जब गाड़ी के पास गया तो कैंपर में सवार अज्ञात युवकों ने उसे अंदर खींचने की कोशिश की।

धीरज ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पांचों युवक कैंपर से उतरे और उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

SHO ने बताया – घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के थानों में सूचना देकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान किडनैपर्स युवक धीरज को 35 किलोमीटर दूर ढिंगसरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल किडनैप के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा