शहर में इस जगह बंकर में मिला युवक का शव, 20 फरवरी से था लापता

शहर में इस जगह बंकर में मिला युवक का शव, 20 फरवरी से था लापता

घडसाना। घडसाना मंडी के गांव तीन जीएम जनतावाली में सेना के बंकर में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब एक बकरी चराने वाले व्यक्ति की नजर बंकर में पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज कुछ ग्रामीणों से सूचना मिली थी की सेना के बंकर में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया-21 फरवरी को घडसाना पुलिस थाने में एक युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। बंकर में शव मिलने का बाद जब गुमशुदगी दर्ज करवाने वाले परिवार को मौके बुलाया गया तो उन्होंने शव की पुष्टि गुम हुए प्रवीण के रूप में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एफएसएल और एमओबी की टीम बुलाई है, इनकी जांच होने के बाद शव का घडसाना के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस के द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा हैजगज

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार