27 व 28 फरवरी को इन स्कूलों में रहेगा अवकाश

27 व 28 फरवरी को इन स्कूलों में रहेगा अवकाश

राजस्थानी चिराग। राज्य के जिन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का सेंटर बनाया गया है, वहां 27 व 28 फरवरी को अवकाश रहेगा। जहां एग्जाम सेंटर नहीं है, वहां स्कूल हर रोज की तरह लगेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दरअसल,राजस्थान के सभी जिलों में इन दो दिनों में रीट के एग्जाम होने हैं। ऐसे में स्कूल में परीक्षा करवाने के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। न सिर्फ स्कूल बिल्डिंग बल्कि टीचर्स भी इस एग्जाम में व्यस्त रहेंगे। इन सेंटर पर काम 26 फरवरी से ही शुरू हो जाएगा, लेकिन इस दिन छुट्टी नहीं होगी। सेंटर पर क्लास रूम में रोल नंबर के हिसाब से सीटिंग की व्यवस्था करने सहित अनेक काम एक दिन पहले होता है। जिन सेंटर पर एग्जाम है, वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में सभी स्कूलों की छुट्टी करना ही एकमात्र विकल्प है। स्कूलों में छुट्टी का प्रस्ताव एग्जाम कॉर्डिनेटर ने पहले ही दे दिया था, लेकिन आदेश अब जारी हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा