एक्शन मोड में CM भजनलाल, BJP के सभी विधायकों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

एक्शन मोड में CM भजनलाल, BJP के सभी विधायकों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार Bhajanlal Sarkar ने 2025-26 का बजट पेश करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएम कार्यालय (CMO) पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। CM भजनलाल ने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा ने बीजेपी विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। इसके तहत- 5-5 विधायकों के ग्रुप बनाए जाएंगे। हर ग्रुप के साथ एक मंत्री को अटैच किया जाएगा। विभागीय कामों में तेजी लाने के लिए यह ग्रुप काम करेगा। जनता के मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक अलग-अलग राज्यों का दौरा कर नवाचार की जानकारी लेंगे।

Bikaner : इस जगह लेनदेन की बात को लेकर कर दिया जानलेवा हमला

इस फैसले से जहां मंत्रियों पर काम का दबाव कम होगा, वहीं विधायकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे न केवल बजट घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन होगा, बल्कि जनता को योजनाओं का लाभ भी जल्दी मिलेगा। CM भजनलाल शर्मा के इस फैसले से विधायकों में उत्साह है। उन्हें पहली बार इतने बड़े स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होगी और जनता के मुद्दों का समाधान भी तेजी से किया जाएगा।

सीएम ऑफिस से सीधी निगरानी
वहीं, ये भी जानकारी मिल रही है कि इस बार मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) खुद कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क कर रहा है। हर घोषणा को लेकर समयसीमा तय की जा रही है और क्रियान्वयन की रिपोर्ट सीएमओ को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में इससे पहले इतने बड़े स्तर पर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग कभी नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय हर जिले के कलेक्टर से सीधे प्लान मांग रहा है और योजनाओं को तय समय पर लागू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले बजट को धरातल पर उतारने के लिए प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करने के लिए भेजा गया था, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी योजनाएं सही समय पर लागू हों।

-राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर

-बीकानेर की ख़बरों को पढ़ने के लिए करें क्लिक 

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल