राजस्थान में सुबह-सुबह इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

राजस्थान में सुबह-सुबह इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

बारां। राजस्थान में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई। दरअसल नेशनल हाईवे 27 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां प्रयागराज से जीप में लौट रहे लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर घायल है। राजस्थान के बारां जिले के देवरी कस्बे के पास नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार सुबह-सुबह इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रिछपाल मीणा और कस्बा थाना प्रभारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

घायलों को शाहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अपने गांव डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी जीप नेशनल हाईवे 27 पर देवरी क्षेत्र के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा