रीट परीक्षा में नकल कराने का प्रयास,कॉलेज संचालक समेत दो गिरफ्तार

रीट परीक्षा में नकल कराने का प्रयास,कॉलेज संचालक समेत दो गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। जालोर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रीट-2024 में नकल कराने की कोशिश में दो लोगों का गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉलेज संचालक और दूसरा फर्नीचर कारोबारी है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपए कैश, चार मोबाइल और डॉक्युमेंट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के फोन चेक किए, जिसमें नकल को लेकर चैटिंग भी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी परीक्षा शुरू होने से पहले ही हो गई थी। पुलिस के अनुसार जालोर के झाब थाना क्षेत्र के देवडा निवासी गणेशाराम पुत्र ठाकराराम जाट और सांचौर के रानीवाड़ा रोड निवासी भीखाराम पुत्र भीयांराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गणेशाराम के साथ भीखाराम अपने बेटा-बेटी और भांजा-भांजी को रीट का पेपर दिलवाने सांचौर से आया था। दोनों बिना आईडी के होटल रूम में ठहरे थे। हालांकि मामले में चारों अभ्यर्थियों की लिप्तता सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार