दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत

दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत

असनावर (झालावाड़)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर अकतासा गांव के पास गुरुवार रात कंटेनर और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार जयप्रकाश चौधरी (40), निलेश कुमार कारपेंटर (40) व गांव गुड़ा बरेड़ी निवासी बलराम गुर्जर (30) रात करीब 10 बजे कार से झालावाड़ से असनावर आ रहे थे। अकतासा व अकोदिया के बीच कंटेनर से कार की भिड़ंत हो गई।
हादसे में जयप्रकाश व निलेश की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल बलराम को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे कोटा रेफर कर दिया। कन्टेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार