खुशखबरी: बीकानेर से पहली बार चलेगी एसी चेयरकार ट्रेन, ये रहेगा रूट

खुशखबरी: बीकानेर से पहली बार चलेगी एसी चेयरकार ट्रेन, ये रहेगा रूट

बीकानेर। रेलवे ने होली की छुट्टियों को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनल, वलसाड-खातीपुरा और मुम्बई सेट्रल-खातीपुरा के बीच चलेगी। इसमें बीकानेर-बांद्रा को साप्ताहिक है बाकी दोनों ट्रेनें त्रिसाप्ताहिक है। बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनल ट्रेन बीकानेर से चलने वाली पहली एसी चेयरकार होगी। इस ट्रेन में गरीब रथ श्रेणी के 12 थर्ड एसी कोच भी होंगे। रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 से 26 मार्च तक चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से ये ट्रेन हर बुधवार को सुबह 11 बजे रवाना होकर गुरूवार को 9.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09036 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन 6 से 27 मार्च तक चलेगी। बीकानेर से ये ट्रेन गुरूवार को 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 11:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाना, पाटन, भीलडी, रानीवाडा, मारवाड़ भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह गाड़ी में गरीब रथ श्रेणी के 12 थर्ड एसी, 4 वातानुकूलित चेयरकार और 2 पावरकार डिब्बों सहित 18 कोच होंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा