14 वर्षीय छात्रा को झोपड़े में ले जाकर चार युवको ने किया गैंगरेप, काटे बाल

14 वर्षीय छात्रा को झोपड़े में ले जाकर चार युवको ने किया गैंगरेप, काटे बाल

राजस्थानी चिराग। चूरू में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रतननगर थाना क्षेत्र की इस घटना में पीडि़ता आठवीं कक्षा में पढऩे वाली 14 वर्षीय छात्रा है। पीडि़ता के दादा की शिकायत पर महिला थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सुनील झाझडिय़ा के अनुसार, एक मार्च को पीडि़ता घर से सामान लेने बाहर गई थी। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की।

बाद में पता चला कि कुछ युवक उसे बाइक पर रतननगर देपालसर रोड की तरफ ले गए थे। खोजबीन के दौरान पीडि़ता एक खेत के झोपड़े में बेहोश मिली। होश में आने पर पीडि़ता ने बताया कि चार युवक पिछले कुछ दिनों से स्कूल जाते समय उसका पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने पीडि़ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पीडि़ता को खेत के झोपड़े में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, पीडि़ता के पेट में दर्द होने पर एक आरोपी ने उसके बाल काट दिए और जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार