14 वर्षीय नाबालिग को तेज रफ़्तार पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

14 वर्षीय नाबालिग को तेज रफ़्तार पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में कालू रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। मृतक पुंदलसर गांव का रहने वाला था। वह श्रीडूंगरगढ़ में अपने मित्र से मिलने के लिए आया था।

14 साल के नाबालिग की मौत

पुलिस के अनुसार, 14 साल का नाबालिग अपने दोस्त से मिलने पुनंदलसर गांव से श्रीडूंगरगढ़ आया था। रास्ते में कालू रोड पर पिकअप की टक्कर से वो गंभीर घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुदंलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नगेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर गांव से श्रीडूंगरगढ़ आया। वह रात करीब 8 बजे पैदल ही कालू रोड से घूमचक्कर की ओर आ रहा था। एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायलावस्था में उसे बीकानेर ले गए।

ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दी

पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवादी ने पुलिस को चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की रिपोर्ट दी है। हैड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने बुधवार सुबह पीबीएम पहुंच कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कालू रोड पर सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। यहां भारत माला रोड पर भी सड़क हादसों में मौतें पिछले कुछ महीनों में हुई है।

  • Related Posts

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनें…

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…

    You Missed

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर