ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, शव उठाने से किया इनकार

ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, शव उठाने से किया इनकार

राजस्थानी चिराग। सादुलपुर के बिसलन गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर परिजन तीन घंटे तक शव के साथ मौके पर बैठे रहे। पुलिस की समझाइश के बाद शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया। फिलहाल, शनिवार सुबह 10:30 बजे तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था।

जानकारी के अनुसार बिसलन गांव का रहने वाला इंदर सिंह (40) शुक्रवार रात अपने घर जा रहा था। इस दौरान बिसलन से गगड़वास मार्ग पर पीछे से एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने शव को उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी राजेश सिहाग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी की समझाइश के बाद ग्रामीण माने और रात करीब 11 बजे शव को सादुलपुर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनें…

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…

    You Missed

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर